जमशेदपुर झारखंड (आपकासमाचार)। एक तरफ जहां पूरे देश में गणपति की पूजा हो रही है, वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर में भगवान गणेश को चढ़ाये गये पांच किलो के मनोकामना लड्डू की बोली लग रही है। मौका था किताडीह ब्वॉयज क्लब में गणेश पूजन का। 30 अगस्त को हर साल की तरह इस वर्ष भी भगवान गणेश को चढ़ाये गये लड्डू की बोली शुरू हुई। इसमें जोगिंदर राव का परिवार भी पहुंचा था। बोली की शुरुआत पांच सौ रुपये से शुरू हुई, जो बढ़ते-बढ़ते 70 हजार रुपये पहुंच गयी। जोगिंदर राव के साथ उनकी मां विजय लक्ष्मी भी थीं। बताया कि उन्होंने तय लिया था कि चाहे जितनी भी कीमत बढ़ जाये, मनोकामना लड्डू खरीद कर ही रहेंगी।
बता दें कि पिछले साल गणेश भगवान को चढ़ाया गया लड्डू 55 हजार रुपये में बिका था। धर्म सिंह बलिया पूजा कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि यहां वर्ष 1983 से गणेश उत्सव किया जा रहा है। यह हर बार गणेश भगवान को उनका प्रिय लड्डू का भोग लगाया जाता है। भक्तों का मानना है कि इस मनोकामना लड्डू खाने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। बोली लगने के बाद देर शाम को गणपति की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया।
5 किलो के मनोकामना लड्डू की बोली लगी 70 हजार रुपये
0
August 30, 2025
