तीज मनाने घर आ रही महिला को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत
रामगढ़ (आपकासमाचार)। तीज पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है। लेकिन जब पति की दीर्घायु की कामना करने के लिए रांची से अपने घर स्कूटी से लौट रही महिला अपने बच्चे के साथ को फोरलेन के सैनी होटल के पास पीछे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक रूप से मौत हो गयी। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, पुलिस ने एनएचएआई के कर्मियों के साथ उसे सदर अस्पताल भेज दी। इस दौरान सदर अस्पताल में बेटा के मुख से बार-बार एक ही शब्द निकल रहा था क्या हुआ, कोई तो मुझे गोदी लो, बहुत दर्द हो रहा है और बच्चा बेहोश हो गया। बच्चे का यह दर्द कुछ लोग कुछ लोगों के आंखों भर आई। हालांकि बताया जा रहा है कि रिम्स में इलाज के दौरान नन्हा बच्चा ने भी दम तोड़ दिया।
मां और बेटे की हुई पहचान
जानकारी के अनुसार सेंट्रल सौंदा नलकारी निवासी करीब 25 वर्षीय रीता कुमारी पिता रमेश भुइयां अपने 5 वर्ष बेटे के साथ रांची से अपनी स्कूटी संख्या जेएच 24एन 5216 से घर आ रही थी। इसी बीच सैनी होटल के पास करीब 7 बजे पीछे तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही रीता की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 5 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
